कंबाइन मालिक निर्धारित नियमों का पालन करें : जैन

संवाद न्यूज एजेंसी लुधियाना। धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों, आढ़तियों और कंबाइन मालिकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी हिमांशु जैन ने कंबाइन मालिकों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई करने का निर्देश दिया है।उन्होंने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने को कहा। सरकार ने धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 फीसदी निर्धारित की है। इससे अधिक नमी होने पर खरीद प्रभावित होगी। आढ़तियों को भी किसानों को नमी सीमा के बारे में जागरूक करने को कहा गया है। तय समय के बाद कटाई करने वाले कंबाइन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि लुधियाना की सभी अनाज मंडियों में आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कंबाइन मालिक निर्धारित नियमों का पालन करें : जैन #CombineOwnersMustFollowThePrescribedRules:Jain #SubahSamachar