ध्वस्तीकरण का डर: अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने कॉलोनी मालिक व भूखंड खरीदार
उल्देपुर क्षेत्र में बिना मानचित्र के विकसित हो रही कॉलोनियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को कॉलोनी मालिकों के साथ मकान और भूखंड खरीद चुके लोग भी एकजुट होकर उल्देपुर पहुंचे। रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सुबह नौ बजे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर लोगों के मकान नहीं टूटने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, अब मेरठ से दूसरी क्रांति शुरू होगी, जरूरत पड़ी तो आंदोलनकारी बुलडोजर के आगे लेटकर अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस कार्रवाई का असर देखने को मिलेगा। सूचना पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दस लोगों की डीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने करीब नौ घंटे बाद धरना स्थगित कर दिया। यह भी पढ़ें:बदला मौसम का मिजाज: वेस्ट यूपी में रिमझिम बरसात ने दी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट; दो दिन बारिश के आसार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 11:44 IST
ध्वस्तीकरण का डर: अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने कॉलोनी मालिक व भूखंड खरीदार #CityStates #Meerut #UldepurProtest #DemolitionAction #ColonyOwners #PropertyBuyers #उल्देपुरधरना #ध्वस्तीकरणकार्रवाई #कॉलोनीमालिक #मकानखरीदार #SubahSamachar
