Ambala News: ढाई आखर प्रतियोगिता में कर्नल आरडी सिंह का दूसरा स्थान
अंबाला। हरियाणा की प्रतिष्ठित ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता-2026 में कर्नल आरडी सिंह ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें मेरे जीवन के नायक विषय पर उत्कृष्ट पत्र लेखन के लिए वरिष्ठ डाक अधीक्षक विजय कुमार चौहान ने सम्मानित किया। सिंह परिवार के नाम अब तक इस प्रतियोगिता में कुल छह पुरस्कार दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2017 से शुरू हुआ यह सफर साल 2026 तक निरंतर जारी है। इसमें मधु सिंह और अनुषा सिंह भी विजेता रही हैं। कर्नल सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 02:43 IST
Ambala News: ढाई आखर प्रतियोगिता में कर्नल आरडी सिंह का दूसरा स्थान #ColonelRDSinghSecuredSecondPlaceInTheDhaiAkharCompetition. #SubahSamachar
