Rohtak: हाईवे 152-डी पर ट्रक और कार की टक्कर, हादसे में 3 युवकों की मौत, खैरडी मोड के पास हुई दुर्घटना
रोहतक मेंकलानौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा हाईवे 152-डी पर खैरडी मोड के पास हुआ। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 5:30 बजे अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रही टाटा कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिसमौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में से एक की पहचान रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। अन्य 2 युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 09:07 IST
Rohtak: हाईवे 152-डी पर ट्रक और कार की टक्कर, हादसे में 3 युवकों की मौत, खैरडी मोड के पास हुई दुर्घटना #CityStates #Rohtak #Haryana #SubahSamachar
