Palwal News: कॉलेज एडमिशन का शेड्यूल जारी, 7 मई से होगा आवेदन

हथीन। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में दाखिले का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विभाग के साथ ही कॉलेजों को भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र 7 से 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार 1 जून तक किया जा सकेगा। सभी आवेदकों की सूची 2 जून को जारी की जाएगी, जिसमें आपत्तियां भी बताई जाएंगी। कॉलेजों की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन और छात्रों की ओर से आपत्तियां को ठीक करने का मौका 9 मई से 6 जून तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और सुधार की प्रक्रिया पूरी करें जिससे प्रवेश में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। राजकीय कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों की पालना कराई जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: कॉलेज एडमिशन का शेड्यूल जारी, 7 मई से होगा आवेदन #CollegeAdmissionScheduleReleased #ApplicationsWillStartFromMay7 #SubahSamachar