क्यों सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों का बढ़ा चलन? कॉकटेल 2 के लेखक ने बताया मेकर्स को होता है क्या फायदा

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज से पहले चर्चाओं में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, इस बार कहानी एक दम अलग और नई बताई जा रही है। इस बीच फिल्म के को-राइटर तरुण जैन ने बॉलीवुड में फ्रेंचाइज फिल्मों के बढ़ते चलन और पुरानी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों मेकर्स सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों को बढ़ावा दे रहे हैं। मेकर्स को मिलती है फ्री की मार्केटिंग वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान तरुण जैन ने कहा कियह चलन केवल सेफ खेलने के चलते नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सेट और सफल आईपी के साथ मेकर्स को फ्री मार्केटिंग मिलती है। एक ऐसा ब्रांड जिसे दर्शक पहचानते हैं और उस फिल्म से जुड़ते हैं, जिसे उन्होंने पहले पसंद किया था। यही कारण है कि आप बहुत सारी फ्रेंचाइज फिल्में देखते हैं, जो जरूरी नहीं कि सच्ची सीक्वल हों। इसलिए भले ही ऐसा लग रहा हो कि फिल्ममेकर्स एक सेफ ऑप्शन की ओर भाग रहे हैं या उनके पास नए आइ़डियाज की कमी हो रही है, लेकिन इसकी असलियत कुछ और है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्यों सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों का बढ़ा चलन? कॉकटेल 2 के लेखक ने बताया मेकर्स को होता है क्या फायदा #Bollywood #National #Cocktail2 #Cocktail2Writer #Cocktail2WriterTarunJain #BollywoodSequelMovie #SequelMoviesInBollywood #FranchiseMoviesInBollywood #BollywoodSequelMovies #BollywoodFranchiseMovies #SubahSamachar