Delhi NCR News: कोचिंग सेंटर में ट्यूटर पर 12वीं की तीन छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप, भेद खुला तो भागा
-उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की वारदात, पीड़िताओं ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दी शिकायत-पुलिस ने छात्राओं का बयान लेकर काउंसलिंग कराई, बाद में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज-आरोपी ने एक दिन तीनों छात्राओं को दूसरे लड़कों के साथ घूमते देख लिया था, इसका फायदा उठकर आरोपी ने छात्राओं को पीटा, बाद में किया यौन उत्पपीड़न -छात्राओं ने कोचिंग छोड़ी तो पहुंचा घर, वहां छात्राओं ने अपने परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी वहां भागाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कोचिंग सेंटर के ट्यूटर पर पिछले दो सालों से 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। दरअसल आरोपी शिक्षक धीरज चौधरी ने तीनों छात्राओं को लड़कों के साथ घूमते हुए देख लिया था। आरोपी ने इसका फायदा उठाया। पहले छात्राओं को पीटा। बाद में आरोपी ने छात्राओं ने घर बता देेने का डर दिखाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। छात्राओं ने कोचिंग सेंटर छोड़ दिया तो आरोपी उनके घर पहुंच गया और उनके खराब चरित्र की बात परिजनों से करने लगा। एक छात्रा ने हिम्मत दिखाकर परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी पीड़ित के घर की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया।पुलिस कर रही आरोपी की तलाशबाद में छात्राएं परिजनों के साथ सोमवार को बुराड़ी थाने पहुंचीं। वहां पर तीनों छात्राओं की काउंसलिंग कराने के बाद उनके बयान लेकर यौन उत्पीड़न, पॉक्सो बंधक बनाने, मारपीट करने व ब्लैकमेल करने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों छात्राओं की उम्र 16 और 17 साल के बीच है। तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। तीनों एक पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। पुलिस को दिए बयान में एक छात्रा ने बताया कि वह 3 साल से धीरज चौधरी नामक टीचर की कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बाकी दोनों छात्राएं भी यहीं पर आती थीं।पीड़िता ने बताया कि सर किसी न किसी बहाने से हम लोगों को छूते रहते थे। पीड़िता ने विरोध किया तो धमकाकर चुप करा दिया। अक्तूबर 2024 में आरोपी धीरज ने तीनों छात्राओं की कोचिंग सेंटर में पिटाई भी की थी। दरअसल आरोपी ने तीनों को लड़कों के साथ एरिया में घूमते हुए देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने दो छात्राओं के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बाद में दो दिन बाद तीसरी छात्रा को भी आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया। छात्राओं ने परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपी ने बताया कि उसके पास उनकी अश्लील वीडियो है। वह इसको सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसके अलावा वह परिजनों की हत्या भी कर देगा। इस बात पर तीनों छात्राएं बुरी तरह डर गईं। अगस्त के बाद तीनों छात्राओं ने कोचिंग सेंटर ही जाना बंद कर दिया। इस बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था। सोमवार को आरोपी धीरज एक छात्रा के घर पहुंचा और परिजनों से उसकी बुराई करने लगा। यह सुनकर छात्रा ने परिजनों को उसकी हरकत बताई। सोमवार को बुराड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।-----छह साल की मासूम से पिता कर रहा था अश्लील हरकतअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में एक शख्स अपनी छह साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। मासूम इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई तो उसने डॉक्टर को सारी बात बताई। डॉक्टर ने ही अस्पताल से पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस ने मासूम से बातचीत के बाद पिता पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। मासूम पास के एक निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। यह बात उसने मां को बताई तो मां ने पिता से दूर रहने के लिए कहा था। इस बीच छह मार्च को मां बेटी को लेकर चाचा नेहरू अस्पताल पहुंची। मासूम का कुछ चेकअप होना था। डॉक्टर ने मासूम को विश्वास में लेकर उससे बातचीत की तो मासूम ने अपने पिता के बारे में बताना शुरू किया। जब यह साफ हो गया कि पिता मासूम के साथ गंदी हरकत कर रहा है तो डॉक्टर ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:09 IST
Delhi NCR News: कोचिंग सेंटर में ट्यूटर पर 12वीं की तीन छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप, भेद खुला तो भागा #CoachingCenterTutorAccusedOfSexuallyAssaultingThree12th-gradeStudents;FleesAfterRevelation #SubahSamachar
