Ambala News: तिरुनेलवेली एक्सप्रेस में बदलेंगी बोगियां, स्लीपर कोच होंगे कम
अंबाला। उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 16787/16788 तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस के बोगियों की संरचना में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना संख्या के तहत इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के डिब्बों की संख्या को घटाया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के लिए अब एक स्लीपर बोगी कम उपलब्ध होगी, जबकि उसकी जगह पर पार्सल वैन को जोड़ा जा रहा है ताकि यात्रियों के सामान को जल्द व सुरक्षित एक से दूसरी जगह तक पहुंचाया जा सके। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को राहत मिलेगी और रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी। यथावत रहेंगे ये कोच : एसी-2 टियर , एसी-3 टियर, एसी-3 टियर इकोनॉमी, पैंट्री कार, जनरल और गार्ड कोच की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रेलवे के आदेश के मुताबिक यह संशोधित कोच संरचना अगस्त और सितंबर महीने से प्रभावी होगी। तिरुनेलवेली से यह बदलाव 31 अगस्त से प्रभावी होगा। जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा से यह व्यवस्था 3 सितंबर से लागू की जाएगी। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सभी संबंधित रेल मंडलों दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और अंबाला के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोच संरचना में होगा बदलावइस ट्रेन में एलएचबी कोचों की कुल संख्या पहले की तरह 21 ही बनी रहेगी, लेकिन बोगियों के प्रकार में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत स्लीपर कोच में कटौती की जाएगी। ट्रेन में वर्तमान में चलने वाले 6 स्लीपर कोच की संख्या को घटाकर अब 5 किया जाएगा।बढ़ सकते हैं कोचछुट्टियों खत्म होने के बाद भी उत्तर भारत के क्षेत्रों, जैसे कन्याकुमारी व त्रिवेंद्रम आदि जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने के लिए रेलवे वेटिंग लिस्ट के आंकड़ों का विश्लेषण कर अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त एसी कोच लगाने की तैयारी कर रहा है।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 02:45 IST
Ambala News: तिरुनेलवेली एक्सप्रेस में बदलेंगी बोगियां, स्लीपर कोच होंगे कम #CoachesOfTheTirunelveliExpressToBeChanged;NumberOfSleeperCoachesToBeReduced. #SubahSamachar
