Una News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल अंब का किया निरीक्षण

अंब(ऊना)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके वर्मा ने वीरवार को नागरिक अस्पताल अंब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आगामी मेडिकल मेले के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की और प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और अनुभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 23:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल अंब का किया निरीक्षण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar