सीतापुर पहुंचे सीएम योगी: तपोधाम आश्रम में गोरख अमृत धारा फव्वारे और सेवाभारती सभागार का किया लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे यूपी के सीतापुर पहुंचे। यहां उनका हेलीकॉप्टर जीआईसी स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से उनकी फ्लीट करीब एक किमी दूर स्थित तपोधाम आश्रम पहुंची। उनका काफिला रूट की संकरी गलियों के बीच से गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में 1700 पुलिसकर्मी तैनात रहे। तपोधाम आश्रम में महंत तेजनाथ महाराज समेत अन्य लोगों ने सीएम का स्वागत किया। यहां सबसे पहले उन्होंने गोरख अमृत धारा फव्वारे का लोकार्पण किया। साथ ही श्री सिद्ध तीर्थ तपोस्थली बाबा गिरधारी नाथ महाराज के संदेश के शिलापट का लोकार्पण किया। इसके बाद आश्रम में पूजन-अर्चन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:09 IST
सीतापुर पहुंचे सीएम योगी: तपोधाम आश्रम में गोरख अमृत धारा फव्वारे और सेवाभारती सभागार का किया लोकार्पण #CityStates #Sitapur #Lucknow #UttarPradesh #HindiNews #PoliticsNews #UpPoliticsNewsToday #UpNewsLiveTodayLive #SubahSamachar
