CM in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे योगी, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा; नो टच पॉलिसी लागू

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखेंगे। देर शाम श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो मार्च को लखनऊ रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन को मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। 2:30 बजे से 2:45 तक वह डोमरी में होने वाले पौधरोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। साथ ही प्रमाण पत्र देंगे। दोपहर 2:45 बजे वह पांडेयपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों का निरीक्षण करेंगे। शाम 6 बजे वह बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। शाम 6:30 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 11:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे योगी, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा; नो टच पॉलिसी लागू #CityStates #Varanasi #CmYogiVaranasiVisitToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar