UP: सीएम योगी बोले- 'एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे', PM मोदी ने 2019 में पूरा किया डॉ. मुखर्जी का सपना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास है। इसका उद्देश्य बीजेपी कार्यकर्ताओं में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों को बढ़ावा देना है। संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ और बीजेपी की स्थापना सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हुई थी। बताया कि 1951 में संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जो यात्रा प्रारंभ हुई, 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में ये यात्रा मजबूती के साथ आगे बढ़ी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:43 IST
UP: सीएम योगी बोले- 'एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे', PM मोदी ने 2019 में पूरा किया डॉ. मुखर्जी का सपना #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurHidniNews #GorakhpurUpdate #SubahSamachar
