CM Varanasi Visit: सीएम के आगमन से एक घंटे पहले बड़े वाहनों के संचालन पर रोक, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के आगमन को लेकर शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस और बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस तक जाएगा। आगमन के दौरान बाबतपुर मार्ग पर कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू रहेगा। एक घंटे पहले बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से शहर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान बीएलडब्ल्यू के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। खासकर, बीएलडब्ल्यू परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान भिखारीपुर तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कार्यक्रम के दौरान नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को करौंदी-चितईपुर चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। बरेका सिनेमा हॉल तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा। कुंदन तिराहे और सेंट्रल मार्केट तिराहे से भी वाहनों का प्रवेश मुख्य गेट बीएलडब्ल्यू और गेस्ट हाउस रोड की ओर प्रतिबंधित रहेगा। तिराहे और बैरियर से गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को सूर्य सरोवर तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 00:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM Varanasi Visit: सीएम के आगमन से एक घंटे पहले बड़े वाहनों के संचालन पर रोक, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी #CityStates #Varanasi #CmYogi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar