Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आज प्रदान करेंगे भूमिधरी के अधिकार पत्र, विस्थापित परिवारों में खुशी

वर्ष 1964 से 1971 के बीच तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर पीलीभीत जिले में आए परिवारों को सदर, पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बसाया गया। उन्हें जीवन यापन के लिए कृषि भूमि आवंटित की गई, लेकिन उस भूमि का मालिकाना अधिकार अब तक नहीं मिल सका। लंबा अरसा बीत गया। आवंटित भूमि पर मालिकाना अधिकार पाने के लिए बंगाली समाज के लोग आस लगाए रहे। इस बीच कई विस्थापितों की मौत हो गई। उनके परिवार के लोग भूमि पर खेती रह रहे हैं। मालिकाना अधिकार पाने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। सोमवार 29 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर में होने वाले कार्यक्रम में विस्थापित लोगों को भूमिधरी के अधिकार पत्र प्रदान करेंगे। इसे लेकर विस्थापित परिवारों में खुशी का माहौल है। अरसे बाद जमीन का मिल रहा मालिकाना हक वर्ष 1959 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए बंगाली परिवारों को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बसाया गया था। उन्हें जीविका के लिए कृषि भूमि आवंटित की गई थी। करीब 67 वर्षों से आवंटित भूमि पर खेती करने के बावजूद भूमिधरी के अधिकार से वंचित 352 परिवारों के लिए यह दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। बंगाली कॉलोनियों में खुशी का माहौल है। न्यूरिया कॉलोनी में 110, गुप्ता कॉलोनी में 75, राजा कॉलोनी में 60, महोफ कॉलोनी में 36, भरतपुर कॉलोनी में 55 तथा मुख्तियार कॉलोनी में 16 परिवारों सहित कुल 352 परिवार इससे लाभान्वित होंगे। अधिकांश मूल लाभार्थियों का निधन हो चुका है। ऐसे में उनके उत्तराधिकारियों को भूमिधर अधिकार के प्रमाणपत्र सौंपे जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आज प्रदान करेंगे भूमिधरी के अधिकार पत्र, विस्थापित परिवारों में खुशी #CityStates #Pilibhit #CmYogi #DisplacedFamilies #LandOwnershipCertificates #SubahSamachar