यूपी: '2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल', योगी बोले-अब 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान संभाल रहीं महिलाएं
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। महिला कार्यबल की भागीदारी भी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के बढ़ते विश्वास और उनके लिए विस्तृत होते अवसरों का प्रमाण बताया। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः की भावना के अनुरूप काम कर रही है। सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाया है। नाइट शिफ्ट में भी काम कर रहीं बेटियां सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना चुनौतीपूर्ण था, वे आज नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और महिला कार्यबल का विस्तार रोजगार के बदलते अवसरों को दर्शाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 11:20 IST
यूपी: '2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल', योगी बोले-अब 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान संभाल रहीं महिलाएं #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #YogiAdityanath #WomenEmpowerment #UttarPradeshStartups #WomenEntrepreneurs #SubahSamachar
