बलरामपुर से 2027 का सियासी संदेश: 'माफिया मिट्टी में मिल गए', सीएम योगी बोले- अब विकास ही यूपी की पहचान है
यूपी के बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने थारू बाहुल्य गैसड़ी क्षेत्र में 392 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके सीएम योगी ने विकास योजनाओं की चर्चा के साथ कानून-व्यवस्था और माफिया राज के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में उन्होंने एक ओर उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर का उल्लेख किया तो दूसरी ओर माफिया, अपराध और परिवारवाद की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि माफिया राज पर निर्णायक प्रहार किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
बलरामपुर से 2027 का सियासी संदेश: 'माफिया मिट्टी में मिल गए', सीएम योगी बोले- अब विकास ही यूपी की पहचान है #CityStates #Balrampur #Lucknow #UttarPradesh #YogiAdityanath #BalrampurDevelopmentProjects #GaisariTharuRegion #392CroreProjects #SubahSamachar
