नोएडा में CM योगी: लोकार्पण से पहले जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के दौरे को लेकर परखेंगे व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। समीक्षा बैठक में अधिकारी सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा भी की जाएगी। सीएम के सामने होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारी शनिवार को अपनी तैयारियों में जुटे रहे। #WATCH जेवर, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/W7atXgjScb — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 12:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नोएडा में CM योगी: लोकार्पण से पहले जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के दौरे को लेकर परखेंगे व्यवस्था #CityStates #Noida #NoidaAirport #YogiAdityanath #SubahSamachar