Big News of UP: बरसाना की लठामार होली की मची धूम, जापान में सीएम योगी, बसपा विधायक के घर आईटी की छापेमारी
मथुरा के बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश भर में होली का माहौल बनने लगा है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान दौरे पर हैं। जहां उन्होंने राज्य में निवेश को लेकर कई कंपनियों से एमओयू किए। इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हिंदू धर्म के नाम पर विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगा है। साथ ही बसपा के यूपी में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। देखें, प्रदेश की आज की महत्वपूर्ण खबरें: Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिकबरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। गलियों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। रसिया गीतों से गलियां गूंज उठी हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु राधा रानी के जयकारों के बीच होली उत्सव का आनंद ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर सीएम योगी के जापान दौरे में मिले मेगा निवेश प्रस्ताव, पहले दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा, मंत्री दिनेश प्रताप ने जताई नाराजगी; लिखा- भगवान सद्बुद्धि दे राजधानी में बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स टीम का छापा पड़ा है। 50 से अधिक अफसर पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- शंकराचार्य को भेजा जाए जेल, सनातन के नाम पर लेते हैं विदेशों से धन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को मीडिया के सामने शंकराचार्य पर कई और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने उनको तत्काल गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की है। पढ़ें पूरी खबर बेसिक, माध्यमिक के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन दो मार्च तक होगा जारी, दिए गए निर्देश होली के त्योहार को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की वेतन भुगतान की प्रक्रिया को दो मार्च तक पूरी करने का निर्देश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर Kanpur IT Raid: राजरतन समूह के 11 ठिकानों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', साड़ी शोरूम से लेकर फैक्टरियों तक जांच आयकर विभाग ने राजरतन समूह के कानपुर और उन्नाव स्थित 11 ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है। कपड़ा, रियल एस्टेट और डिटर्जेंट कारोबार से जुड़े इस समूह के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। पढ़ें खबर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 17:37 IST
Big News of UP: बरसाना की लठामार होली की मची धूम, जापान में सीएम योगी, बसपा विधायक के घर आईटी की छापेमारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpNews #BigNewsOfUttarPradesh #SubahSamachar
