UP: धर्मनगरी पहुंचे CM योगी, बोले- चित्रकूट प्रभु राम के संबल का प्रतीक, लोक कल्याण के लिए सरकार संकल्पबद्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत चित्रकूट पहुंच गए हैं। देवांगना घाटी स्थित एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। आगमन के साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानीय अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। भव्य स्वागत और सुरक्षा का घेरा हवाई अड्डे पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कमिश्नर अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:27 IST
UP: धर्मनगरी पहुंचे CM योगी, बोले- चित्रकूट प्रभु राम के संबल का प्रतीक, लोक कल्याण के लिए सरकार संकल्पबद्ध #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #UttarPradesh #ChitrakootNews #CmYogiAdityanath #BundelkhandDevelopment #CmYogiChitrakootVisit #ChitrakootDevelopmentProjects #UpNews #SubahSamachar
