ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी बोले: 'पाकिस्तान जैसी बीमारी, कपिल देव जैसा डॉक्टर हो तो खुद हो जाता आधा इलाज'
मरीज की बीमारी पाकिस्तान की तरह होती है। सामने कपिल देव जैसा कप्तान और बॉलर हो तो पाकिस्तान की टीम जैसे आधी हार खुद से मान लेती थी। ऐसे ही डॉक्टर और अस्पताल में मरीज का विश्वास हो, उसके साथ व्यवहार अच्छा हो तो आधी बीमारी खुद से ठीक हो जाती है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार बहुत काम कर रही है। निजी क्षेत्र के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हालांकि नहीं दी जा सकती हैं। निजी क्षेत्र में कुछ जगहों पर इलाज की दरों में बहुत अंतर हैं। मेरा मानना है कि इन्हें समान होना चाहिए। अस्पतालों को सस्ता लेकिन विश्वसनीय इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 07:05 IST
ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी बोले: 'पाकिस्तान जैसी बीमारी, कपिल देव जैसा डॉक्टर हो तो खुद हो जाता आधा इलाज' #CityStates #Noida #YogiAdityanath #KapilDev #SubahSamachar
