Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा हिमाचल विरोधी, राज्यपाल ने कहा, मुझसे क्यों कह रहे

लोक भवन और ओकओवर शिमला में बुधवार को रंगों का पर्व होली नाच-गाकर मनाया गया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर भी नाटी का दौर चला। लोक भवन में होली उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की बधाई देने पहुंचे, तो हंसी-मजाक के बीच उन्होंने अपनी हालिया जनसभाओं का जिक्र छेड़ दिया। सीएम सुक्खू ने मुस्कुराते हुए राज्यपाल से कहा कि उन्होंने जनता के बीच यह बात मजबूती से रखी है कि भाजपा हिमाचल विरोधी है। इस पर राज्यपाल ने भी उतनी ही हाजिर जवाबी दिखाई और हंसते हुए मुख्यमंत्री से पलटकर पूछा, यह बात आप हमसे क्यों कहते हो। राज्यपाल के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। यह पूरी बातचीत अनौपचारिक और मजाकिया लहजे में थी, लेकिन इसने हिमाचल की मौजूदा सियासी तपिश को होली के रंगों के बीच भी महसूस करा दिया। मुख्यमंत्री ने भी साफ किया कि त्योहार के दिन वे कोई राजनीतिक वार नहीं कर रहे, बस एक वाकया साझा कर रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा हिमाचल विरोधी, राज्यपाल ने कहा, मुझसे क्यों कह रहे #CityStates #Shimla #CmSukhvinderSukhu #SubahSamachar