बिलासपुर: बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीएम साय, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। वे जिले के बोदरी में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ,संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 15:26 IST
बिलासपुर: बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीएम साय, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत #CityStates #Bilaspur-chhattisgarh #BilaspurNews #BilaspurCm #BilaspurCmNews #SubahSamachar
