Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली प्रवास में सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री बोलीं, 365 दिनों में विकास की मजबूत नींव रखीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। उन्होंने सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए आगामी विकास योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार ने विशेषकर बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। पूर्वी दिल्ली में 29 नए जनऔषधि केंद्र और 11 अटल कैंटीन खोले गए हैं। यमुनापार विकास बोर्ड के माध्यम से 728 करोड़ रुपये की योजनाएं पारित की गई हैं, जिससे लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिली है।सड़क अवसंरचना पर बोलते हुए मल्होत्रा ने कहा कि आश्रम-बदरपुर (मथुरा रोड) कॉरिडोर का आधुनिकीकरण शुरू हो चुका है, जबकि कालिंदी कुंज सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना, पंजाबी बाग-टिकरी बॉर्डर और महरौली-गुरुग्राम कनेक्टिविटी कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट दिल्ली में जाम और प्रदूषण कम करने में सहायक होंगे। सीएम ने कहा कि दिल्ली में अब तीन नहीं बल्कि चार इंजन की सरकार है और चौथा इंजन संगठन है। उन्होंने कहा कि हमने 365 दिनों में विकास की वह नींव रखी है, जिस पर अगले चार वर्षों में भव्य इमारत खड़ी होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में जितने कार्य हुए, उतने पिछली सरकार ने 11 वर्षों में नहीं किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा में सबसे अधिक 54 आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। यमुनापार की सड़कों और नालों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखा है और शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सरकार ने किए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ और पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को सरकार और निगम दोनों में जनादेश दिया है। कार्यक्रम में यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, प्रवास संयोजक सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा, दीपक गाबा सहित अनेक विधायक और पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली प्रवास में सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड #CMRekhaGuptaPresentedHerReportCardDuringHerVisitToEastDelhi. #SubahSamachar