हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, विधायक सुरेश गढ़िया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश #CityStates #Nainital #HaldwaniNews #UttarakhandNews #UkNews #CmPushkarSinghDhami #SubahSamachar