Nitish Kumar: चौथी बार जदयू की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार, आज फिर से निर्विरोध चुने जाएंगे; आधिकारिक ऐलान बाकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। आज दोपहर बाद प्रदेश कार्यालय में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मुमकिन है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज समृद्धि यात्रा से लौटने के बाद प्रदेश कार्यालय में आएं ताकि कार्यकर्ता और नेता उनको चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने बधाई दे सकें। यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'बिहार के 21 जेलों में 44 आवासीय भवन बनाएगी सरकार', सम्राट चौधरी ने यह जानकारी देते हुए क्या कहा इस वजह से बनेंगेराष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्तमान में भीजनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब एक बार फिर चौथी बार भी वह निर्विरोधराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन किया गया थाअ और आज 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे किसी अन्य ने इस पद के लिए उम्मीदवारी नही की, इस वजह से यह साफ़ हो चुकाहै कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हीजनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। अगर इनके अलावे कोई अन्य नामांकन दाखिल करता तो 27 मार्च चुनाव होता, लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी, इसलिए अब स्पष्ट हो चुका है कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे। इस बात की आधिकारिक घोषणा कुछ ही देर में कर दी जाएगी। यह खबर भी पढ़ें-Chaitra Chhath: चैती छठ का आज तीसरा दिन, अस्तालचगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु; पटना में क्या है तैयारी निर्वाचन अधिकारीजारी करेंगेनिर्वाचन प्रमाण पत्र जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज. मंगलवार 24 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे थी। नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद, निर्वाचन अधिकारी के पास केवलनीतीश कुमार का नामांकनही शेष है, इसलिए निर्वाचन अधिकारीऔर राज्यसभा के पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगडेआज दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार के निर्वाचित होने का निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी करेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सभा में संसदीय दल के नेतासंजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्रीराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,बिहार सरकार के मंत्रीश्रवण कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। यह खबर भी पढ़ें-BSEB Inter Result: इंटर परीक्षा में पटना के इस स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी में 100% रिजल्ट संजय झा ने भी जमा कराया थाअपना नामांकन बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावकों में से एक संजय झा ने भी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अपना नामांकन जमा कराया था। बिहार के मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली नहीं आए थे। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी, जबकि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 23 मार्च को की गई थी। राजीव रंजन सिंह के दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जेडीयू की कमान संभाली। क्या कहा था संजय झा और विजय चौधरी ने इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी ने कई बार कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा हुई। इसलिए वह जा रहे हैं। यह नीतीश कुमार के खुद का फैसला है। हालांकि इस दौरान उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा और पार्टी भी उनकी छाया में ही काम करेगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी को क्या कहा दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव दिसंबर 2025 में ही होना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महीने में राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में कयास लगने लगे कि सीएम नीतीश कुमार अब बिहार और पार्टी की बागडोर संभालना नहीं चाहते हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा था कि आपलोग चिंता नहीं करें। मैं अब भी सक्रिय हूं और दिल्ली जाने के बाद भी आप सभी का मार्गदर्शन करता रहूंगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nitish Kumar: चौथी बार जदयू की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार, आज फिर से निर्विरोध चुने जाएंगे; आधिकारिक ऐलान बाकी #CityStates #Education #Patna #Bihar #SubahSamachar