भयावह: जमीन में एक-एक कर समाई दर्जनों गाड़ियां, बारिश के बाद का खौफनाक मंजर; हर एक तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे

मुख्यमंत्री के नाम पर सड़कों के विकास के लिए शुरू की गई सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य एक ही बारिश में बह गए। बसई मंडी से इंद्रापुरम और इंद्रापुरम से अमर होटल तक सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कें के बारिश में धंसने से 12 कारें और वैन पलट गईं। तीन से चार फीट तक धंसीं सड़कों के गड्ढों में वाहन फंस गए, जिन्हें शाम तक हाइड्रा मशीन मंगाकर निकलवाया गया। गड्ढों में वाहन गिरने से कई लोग घायल हो गए। बारिश के कारण नाले उफनाने से सड़कों पर दो फीट तक जलभराव हो गया। सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत नगर निगम ने काम शुरू कराया है। बसई रोड से इंद्रापुरम रोड तक के हिस्से में 10 फीट गहराई पर यूटिलिटी डक्ट, सीवर और पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। लाइनें बिछाकर मिट्टी और गिट्टी बिछा दी गई। पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार रात की बारिश में सड़क पानी से लबालब हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 08:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भयावह: जमीन में एक-एक कर समाई दर्जनों गाड़ियां, बारिश के बाद का खौफनाक मंजर; हर एक तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे #CityStates #Agra #UttarPradesh #CmGridScheme #AgraRoadCollapse #TajganjWaterlogging #IndrapuramRoad #VehiclesTrapped #MunicipalCorporation #RoadConstructionFailure #SubahSamachar