बुंदेलखंड को सौगात: किसानों को जमीन का 4 गुना मुआवजा, कड़ान सिंचाई परियोजना को मिली ₹240 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड की धरा से प्रदेश के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। सागर जिले के नरयावाली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य में किसी भी परियोजना के लिए किसानों की अधिग्रहित जमीन पर बाजार गाइडलाइन का4 गुना मुआवजादिया जाएगा। सिंचाई और बिजली पर बड़ा फैसला मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिएकेन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजनाको मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस योजना से क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी। साथ ही, किसानों को मात्र5 रुपये में बिजली कनेक्शनउपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीनकड़ान मध्यम सिंचाई परियोजनाके लिए240 करोड़ रुपयेकी संशोधित राशि की स्वीकृति भी प्रदान की। बिना भूमि अधिग्रहण के दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर समारोह में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए बताया किदिल्ली-नागपुर कॉरिडोरके लिए लगभग600 हेक्टेयर भूमिआवंटित की गई है। इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमेंकिसानों की एक इंच भूमि भी प्रभावित नहीं हुई, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में संतोष का वातावरण है। कड़ान परियोजना पूरी होने पर करीब30 हजार एकड़भूमि सिंचित हो सकेगी। पढे़ं:स्कूल और मंदिर के पास ठेके खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क पर उतरे रहवासी गेहूं खरीदी पर सरकार का संकल्प किसानों की चिंताओं को दूर करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि सरकार2700 रुपये प्रति क्विंटलकी दर से गेहूं खरीदेगी वैश्विक कारणों से आए बारदाने के संकट को जल्द सुलझाया जाएगा। प्रदेश में बंपर पैदावार को देखते हुए केंद्र से खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों कादाना-दानासरकार खरीदेगी। दिग्गजों की रही मौजूदगी इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े और सागर संभाग के समस्त विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुंदेलखंड को सौगात: किसानों को जमीन का 4 गुना मुआवजा, कड़ान सिंचाई परियोजना को मिली ₹240 करोड़ की मंजूरी #CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SagarViralNews #SagarLatestNews #SagarHindiNews #SubahSamachar