Dehradun: पूर्व सीएम कोश्यारी को उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे सीएम धामी, पद्म भूषण सम्मान के लिए जताई खुशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि यह उनके सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और सांविधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने ईश्वर से कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम कोश्यारी को दी बधाई स्वजल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पूर्व सीएम पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। उन्होंने प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पूरे स्वजल कर्मचारी संघ परिवार की ओर से कोश्यारी को बधाई दी। संघ ने उन्हें स्वजल के विभागीय कर्मचारियों की विगत 28-29 वर्षो की निरंतर सेवाओं के उपरांत भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया। ये भी पढ़ेंUttarakhand:विधानसभा चुनाव; भाजपा मंत्रियों की सीट नहीं बदलेगी, कट सकता हैटिकट,पार्टी आंकेगीलोकप्रियता कोश्यारी ने संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी उनकी आवश्यकता कर्मचारी संघ को होगी, वह नि:स्वार्थ भाव से हर स्तर पर कर्मचारियों के हितों एव उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun: पूर्व सीएम कोश्यारी को उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे सीएम धामी, पद्म भूषण सम्मान के लिए जताई खुशी #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #CmDhami #UttarakahndNews #PadmaBhushanAward #BhagatSinghKoshyari #SubahSamachar