Uk: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, बहुउद्देशीय भवन और विकास कार्यों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांगों पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। सीएम धामी ने भीमताल में पूर्व सैनिकों और व्यापारियों की बैठक और अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों को परेशान करने की शिकायत पर उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जल्द स्थानीय लोगों को लाभ देने, भीमताल भीमेश्वर महादेव मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर मिशन माला में शामिल करने की घोषणा की। सीएम ने रामगढ़ क्षेत्र में उपतहसील निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल नगर क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को कैबिनेट मंत्री के माध्यम से जल्द हल करने की बात कहीं। सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की सराहना करते हुए कहा कि कैड़ा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा हल कराने में आगे रहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 12:52 IST
Uk: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, बहुउद्देशीय भवन और विकास कार्यों को मिली मंजूरी #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #BhimtalNews #Bhimtal #CmDhami #EnvironmentDay #SubahSamachar
