सीएम मान फोर्टिस मोहाली में भर्ती: संगरूर से लौटने के बाद अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज सुबह संगरूर से लौटने के बाद मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह दोपहर करीब 3:00 बजे पहुंचे और डॉक्टरों की एक टीम अभी उनकी जांच कर रही है। बता दें कि महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे थे। धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी थे। यहां से लौटने के बाद अचानक सीएम की तबीयत खराब हो गई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मान संगरूर में कई कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली फोर्टिस लाया गया है। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 15:27 IST
सीएम मान फोर्टिस मोहाली में भर्ती: संगरूर से लौटने के बाद अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच #CityStates #Chandigarh-punjab #CmBhagwantMann #FortisMohali #Health #SubahSamachar
