Meerut News: दिनभर छाए रहे बादल, अधूरा रहा बारिश का इंतजार

दोपहर तक रही उमस भरी गर्मी, शाम को तेज हवा से मिली राहतसंवाद न्यूज एजेंसी मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश ने फिर इंतजार कराया। दोपहर में उमस रही शाम में तेज हवा से राहत रही। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश ने इस बार लंबा इंतजार कराया। जून माह बीतने के बाद भी बारिश नहीं होने से गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मंगलवार को बदला बदला जरूर दिखा, लेकिन बारिश ने इंतजार बढ़ाया। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द बारिश के आसार बन रहें हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 दर्ज किया गया। गंगानगर में 131, जयभीम नगर में 127, एमआईईटी कॉलेज में 307, पल्लवपुरम में 133 दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: दिनभर छाए रहे बादल, अधूरा रहा बारिश का इंतजार #CloudsPrevailedThroughoutTheDay;CityResidentsKeptWaitingForRain. #SubahSamachar