Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में क्लर्क सुमन देवी का किया सम्मान

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कार्यरत क्लर्क सुमन देवी के सेवानिवृत्त होने पर विश्वविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए विदाई दी।कार्यक्रम में कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि सुमन देवी ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सुमन देवी ने वर्षों तक अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए कार्यालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। इस माैके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो.रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो.आशीष मेहता, आरएंडआई की निदेशक प्रो.दीप्ति पराशर, नरेश कुमार, विनोद कुमार राणा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में क्लर्क सुमन देवी का किया सम्मान #ClerkSumanDeviHonoredAtShriKrishnaAyushUniversity #SubahSamachar