हरिद्वार कुंभ : सफाई अभियान, 10 टन से अधिक कूड़ा हटाया गया
फोटो :- नगर निगम के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने दिया सहयोग- निकले कचरे को निस्तारण के लिए वाहनों से भेजा गयामाई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को सुभाष घाट पर महासफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक ही दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर हटाया गया। अभियान नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित हुआ। इसमें नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आईटीसी सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। संस्था की ओर से डॉ. पंत और उनकी टीम ने स्वच्छता कार्यों में सहयोग दिया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि गंगा बंदी के बाद से गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चल रहा है। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त सुनील मेहर, प्रशांत पांडेय और गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। -----कुंभ मेले की तैयारियों पर जोरनगर निगम हरिद्वार आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के अंतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है। गंगा घाटों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कूड़े का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं और जनसहभागिता के माध्यम से धर्मनगरी को स्वच्छ बनाए रखने का अभियान निरंतर चलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:10 IST
हरिद्वार कुंभ : सफाई अभियान, 10 टन से अधिक कूड़ा हटाया गया #CleanlinessDrive:Over10TonnesOfWasteRemoved #SubahSamachar
