डेढ़ साल से नहीं मिल रहा साफ सफाई का भुगतान

संवाद न्यूज़ एजेंसी बादली। सीएचसी बादली के अधीन आने वाले जहांगीरपुर, बाढ़सा और छुड़ानी गांव की पीएससी में सफाई व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। पिछले डेढ़ वर्ष से इन तीनों केंद्रों पर सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है और सहयोग के आधार पर कार्यरत सफाई कर्मियों ने काम छोड़ना शुरू कर दिया है।बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य ऑफिसर एसोसिएशन ब्लॉक बादली की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादली में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुनीता देवी ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव सुरेंद्र ने किया।सुनीता देवी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़सा, जहांगीरपुर और छुड़ानी में सफाई और पानी के लिए पिछले डेढ़ वर्ष से बजट नहीं मिला है, जिससे गंदगी फैलने और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ब्लॉक सचिव सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि न तो बजट तैयार कर भेजा जा रहा है और न ही आवश्यक सामग्री की खरीद हो रही है।कर्मचारियों ने बताया कि अकाउंटेंट राकेश कुमार द्वारा आवश्यक सामग्री की खरीद प्रक्रिया भी लंबित रखी गई है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा और अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।सीएमओ डॉक्टर प्रीति ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से मांग पत्र दिया गया है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। साफ-सफाई और पीने के पानी का प्रबंध करवाने की मांग भी मिली है। जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ताकि आमजन और कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।फोटो नंबर 71:

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डेढ़ साल से नहीं मिल रहा साफ सफाई का भुगतान #CleaningChargesHaveNotBeenPaidForThePastOneAndAHalfYears. #SubahSamachar