Chandigarh-Haryana News: सरकारी अस्पतालों में सफाई व सुरक्षा व्यवस्था अब पीपीपी मोड पर
दादरी मेडिकल कॉलेज का नामकरण राव तुलाराम के नाम पर होगाअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य अस्पतालों में महिला मरीजों, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि आरोपी कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है और उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। आरती राव ने बताया कि चरखी दादरी में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी जिलों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 104.16 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 17:48 IST
Chandigarh-Haryana News: सरकारी अस्पतालों में सफाई व सुरक्षा व्यवस्था अब पीपीपी मोड पर #CleaningAndSecurityArrangementsInGovernmentHospitalsAreNowOnPPPMode #SubahSamachar
