Meerut News: नम आंखों से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई

मेरठ। एपीएस स्कूल प्रांगण बुधवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा स्नेह और उत्साह से समारोह स्थल को सजाया। कार्यक्रम स्मृतियों की अविस्मरणीय यात्रा बन गया। नम आंखों से विद्यार्थियों ने स्कूल को अलविदा कहा। कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्रधानाचार्य सृष्टि स्नेह राय, प्रशासनिक अधिकारी सोनिया चोपड़ा, समन्वयक लक्ष्मी कौशिक और रीना भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य आकर्षण स्कूल से जिंदगी तक का सफर की प्रस्तुति रहा।जिसमें कक्षा 1 से 12 तक की यादें मंच पर जीवंत हुईं। नन्हे कदमों की मासूमियत, शरारतें, मित्रता, परीक्षाओं का दबाव और विदाई की भावुकता हर दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रस्तुति में विद्यालय की घंटी और कोमल संगीत ने भावनाओं को और गहरा किया। ऊर्जावान समूह नृत्य और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नम आंखों से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई #Class12StudentsBidFarewellWithMoistEyes #SubahSamachar