कंप्रेसर खराब है...: पेट्रोल पंपों पर हवा के नाम पर हवा-हवाई इंतजाम, कहीं मशीन खराब, कहीं ऑपरेटर ही नहीं
वाहन चालकों के वाहन में मुफ्त हवा उपलब्ध कराने के दावों की अमर उजाला टीम ने मंगलवार को वाराणसी शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के सेवापुरी, चोलापुर, शिवपुर, लोहता, रामनगर, कचहरी, वरुणापुल, नदेसर, कछवा रोड, पंचकोशी, आशापुर, पहड़िया, तरना, बाबतपुर बाईपास समेत अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की। इसमें सामने आया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कहीं हवा की मशीन खराब मिली, कहीं ऑपरेटर नहीं था तो कहीं कंप्रेसर खराब होने का हवाला देकर लोगों को लौटा दिया गया। शहरी क्षेत्र : सुंदरपुर-डीएलडब्ल्यू रोड पर दो पेट्रोल पंप पर हवा नहीं मिली। यहां मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। डीएलडब्लयू गेट के ठीक पास वाले पंप पर हवा नहीं मिली रही है और ट्रामा सेंटर के सामने पेट्रोल पंप पर लंबे समय से ग्राहकों को हवा नहीं मिल रही है। यही हाल लहरतारा के किरन पेट्रोल पंप का भी था। चांदपुर-मंडुवाडीह रोड पर भी हवा नहीं मिल रही है। कचहरी, वरुणापुल और नदेसर क्षेत्र के तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर कहीं कंप्रेसर खराब मिला तो कहीं ऑपरेटर नहीं था। एक पेट्रोल पंप पर तो हवा की मशीन ही नहीं थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:41 IST
कंप्रेसर खराब है...: पेट्रोल पंपों पर हवा के नाम पर हवा-हवाई इंतजाम, कहीं मशीन खराब, कहीं ऑपरेटर ही नहीं #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #PetrolPump #SubahSamachar
