CJP Protest: 'फेक खबर के 400 से अधिक हैंडल की पहचान, युवती की मौत का दावा झूठा'; पुलिस बोली-पाक से भी कनेक्शन
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन से संबंधित गुमराह करने वाले वीडियो और पोस्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। फेक न्यूज के 400 से अधिक हैंडल की पहचान दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कई भ्रामक खबरें फैलाई गई हैं। गुमराह करने वाले पोस्ट बड़े पैमाने पर साझा हुए हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की बात कही है। झूठी खबर फैलाने वाले 400 से अधिक हैंडल की पहचान की गई है। इन हैंडलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। #WATCH | Delhi: On the misleading and false information related to Jantar Mantar protest, DCP Central Rohit Rajbir Singh says, "A protest has been going on at Jantar Mantar for the past several weeks by the Cockroach Janata Party Information on social media goes viral very… pic.twitter.com/eStIyMXa1Y — ANI (@ANI) July 25, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:34 IST
CJP Protest: 'फेक खबर के 400 से अधिक हैंडल की पहचान, युवती की मौत का दावा झूठा'; पुलिस बोली-पाक से भी कनेक्शन #CityStates #DelhiNcr #DelhiNews #DelhiProtest #CjpProtestNews #SubahSamachar
