West Asia Conflict: 'सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती', ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुलकर टकराव की तरफ बढ़ता दिख रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने इस तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देगा, यानी बहुत भारी तबाही मचाएगा। इस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने साफ कहा कि इस तरह की धमकी ताकत नहीं, बल्कि अज्ञानता दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी देश को पाषाण युग में भेजने की बात करना अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से युद्ध अपराध की मंशा को दर्शाता है। यह भी पढ़ें - ट्रंप की ईरान को चेतावनी: समझौता करो वरना बिगड़ेंगे हालात, ईरानी राष्ट्रपति ने भी किया पलटवार; जानिए क्या कहा अपने लंबे इतिहास और सभ्यता का जिक्र ईरान ने अपने जवाब में अपने लंबे इतिहास और सभ्यता का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि ईरान की सभ्यता 7,000 साल पुरानी है, जबकि अमेरिका का इतिहास लगभग 250 साल का ही है। ईरान ने कहा कि सभ्यताएं सिर्फ बमबारी से खत्म नहीं होतीं, बल्कि उनका आधार संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान और लोगों की मजबूती होती है। इसलिए किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से उनकी पहचान मिटाई नहीं जा सकती। The U.S. Presidents explicit threat to “bomb Iran back to the Stone Age” reflects ignorance, not strength, and constitutes evidence of intent to commit war crimes under international humanitarian law and the Rome Statute. Irans civilisation spans more than 7,000 years, whereas… — I.R.IRAN Mission to UN, NY (@Iran_UN) April 2, 2026 ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर ने अमेरिका को दी चेतावनी ईरान ने यह भी याद दिलाया कि दुनिया को विज्ञान, गणित और ज्ञान के क्षेत्र में ईरानी विद्वानों से बहुत कुछ मिला है। इसलिए उनका दावा है कि उनकी सभ्यता इतनी मजबूत है कि उसे बमों से खत्म नहीं किया जा सकता। इसी बीच, ईरान की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी ही सेना को खतरे में डाल रहा है और हॉलीवुड जैसी सोच के कारण हकीकत को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने अमेरिका के छोटे इतिहास की तुलना ईरान की हजारों साल पुरानी विरासत से की। यह भी पढ़ें - US Tariffs: अमेरिका में विदेशी दवाओं पर अब लग सकता है 100% तक टैरिफ, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर ईरान पर और तेज हमले करेगा अमेरिका- ट्रंप दूसरी तरफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्य लगभग हासिल कर चुका है और आने वाले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर और तेज हमले करेगा। उन्होंने साफ संकेत दिया कि कार्रवाई और आक्रामक हो सकती है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 05:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Conflict: 'सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती', ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान #World #International #WestAsiaCrisis #Us-iranTensions #IranUnResponse #TrumpThreatIran #WarCrimesAllegation #InternationalLaw #RomeStatute #IrgcWarning #SubahSamachar