Gorakhpur News: 1.25 लाख झालरों से जगमग होंगी शहर की सड़कें, छठ घाटों पर भी होगी खास रोशनी

- दिवाली और छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारी, 3500 ट्यूब लाइट और 750 फ्लड लाइटें भी लगेंगी- प्रमुख मार्गों से लेकर छठ घाटों तक होगी विशेष प्रकाश व्यवस्था, खराब और कम रोशनी वाले बल्ब बदले जाएंगे संवाद न्यूज एजेंसीगोरखपुर। दिवाली और छठ पूजा पर शहर को रोशनी से सजाने की तैयारी नगर निगम ने तेज कर दी है। त्योहारों के दौरान शहर की सड़कें, प्रमुख चौराहे और छठ घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग नजर आएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से करीब 1.25 लाख रंग-बिरंगी झालरें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 3500 से अधिक ट्यूब लाइट और 750 फ्लड लाइट लगाने की योजना बनाई गई है।नगर निगम की ओर से प्रमुख मार्गों पर विशेष पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। छात्रसंघ चौराहे से मोहद्दीपुर होते हुए नौसड़ तक, गोरखनाथ मंदिर मार्ग, असुरन से मेडिकल रोड और गोलघर क्षेत्र में अतिरिक्त रोशनी का इंतजाम होगा। नगर निगम के पोल, सार्वजनिक भवनों और अन्य प्रमुख स्थानों को झालरों से सजाया जाएगा।छठ पूजा को देखते हुए शहर के करीब 10 प्रमुख घाटों और पूजा वाले पोखरों पर भी विशेष लाइटिंग की व्यवस्था होगी। राजघाट, गुरु गोरक्षनाथ घाट, रामघाट, सूरजकुंड पोखरा, गोरखनाथ मंदिर पोखरा, तकिया घाट, हनुमानगढ़ी घाट और भीम सरोवर समेत अन्य स्थानों पर रोशनी के इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और कम रोशनी देने वाले बल्बों को बदलने का काम भी होगा। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा से पहले पूरे शहर को जगमग करने की तैयारी है। सभी प्रमुख मार्गों और घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 02:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: 1.25 लाख झालरों से जगमग होंगी शहर की सड़कें, छठ घाटों पर भी होगी खास रोशनी #CityStreetsWillBeIlluminatedWith1.25LakhDecorativeLightStrings;SpecialLightingWillAlsoBeArrangedAtChhathGhats. #SubahSamachar