Noida News: शाम के समय सड़क पर नहीं दिखतीं सिटी बसें
शाम के समय सड़क पर नहीं दिखतीं सिटी बसें नोएडा। शाम को दफ्तर से छूटकर घर जाने के लिए जब लोग सड़कों पर आते हैं तो उन्हें सिटी बसें नहीं मिल रहीं। शुरुआती दिनों में तो बसें कहीं न कहीं खड़ी दिख रही थीं लेकिन अब तो शाम के समय निजी बसें व ऑटो ही परिवहन का विकल्प हैं। जिलेभर में 110 सिटी बसों को दौड़ाया जा रहा है। इनके रूट में फिलहाल संशय है लेकिन संचालन किया जा रहा है। गाजियाबाद से चलकर भी बसें नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जा रही हैं। शहर में भी बॉटनिकल गार्डन, ग्रेनो वेस्ट, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट तक बसों को चलाया जा रहा है लेकिन ये बसें सुबह से दोपहर के बीच ही सड़कों पर चलती दिखती हैं। शाम के समय सीमित ही बसेंं दिखाई दे रही हैं। सेक्टर-145 के रहने वाले ऋतिक नागर ने बताया कि सेक्टर-18 में शाम के समय बस की प्रतीक्षा करते हुए काफी समय हो जाता है लेकिन बस नहीं मिलती। पर्थला के निवासी मोहित सक्सेना ने बताया कि शाम के समय बस दिखती ही नहीं। सुबह के समय तो बसें सड़कों पर दिखती हैं, जिनका उपयोग कभी-कभी दफ्तर आने के लिए करते हैं। एआरएम नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो राजेश कुमार ने बताया कि दिनभर बसों का संचालन हो रहा है। रूट लगभग तैयार हो गया है, जल्द उसके अनुसार संचालन किया जाएगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:30 IST
Noida News: शाम के समय सड़क पर नहीं दिखतीं सिटी बसें #CityBusesAreNotSeenOnTheRoadInTheEvening. #SubahSamachar
