Una News: सीटू ने बैठक कर रैली के लिए बनाई रणनीति
गगरेट (ऊना)। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू संबंधित) ने गगरेट ब्लॉक में बुधवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में मिड-डे मील कर्मियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आगामी 22 जून को आयोजित होने वाली प्रदेशव्यापी हड़़ताल एवं शिमला में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान यूनियन ने प्रदेशभर के मिड-डे मील कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में शिमला पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। यूनियन की प्रधान नरेश कुमारी और सचिव सीमा देवी ने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी मिड-डे मील कर्मियों से 22 जून को शिमला पहुंचकर हड़़ताल और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में रामा रानी, शोभा रानी, पूनम शर्मा, रेखा रानी, सुनीता देवी सहित सीटू जिला प्रधान चमन सिंह एवं कोषाध्यक्ष कुशल कुमार उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 23:04 IST
Una News: सीटू ने बैठक कर रैली के लिए बनाई रणनीति #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
