क्रिस्टोफर नोलन का खुलासा; 'द ओडिसी' में 'मेमेंटो' की तरह लिए हैं कई जोखिम, बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क'

हॉलीवुड के नामी निर्माता क्रिस्टोफर नोलन का कहना है कि फिल्म 'द ओडिसी' में उन्होंने अपनी साल 2000 में आई फिल्म 'मेमेंटो' की तरह कई क्रिएटिव रिस्क लिए हैं। साथ ही दर्शकों पर यह भरोसा जताया है कि उन्हें यह पसंद आएगा। क्रिस्टोफर नोलन का कहना है कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में ज्यादा क्रिएटिव रिस्क लेने चाहिए।दर्शक सुरक्षित और फॉर्मूले पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बजाय ओरिजिनल आइडिया वाली फिल्में देखना चाहते हैं। नोलन बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क' 'डेडलाइन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोलन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अक्सर बोल्ड कहानी दिखाने से बचती है और ऐसा करके वह दर्शकों को कम आंकती है। इस रिपोर्ट में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के साथ नोलन के इंटरव्यू का जिक्र है। क्रिस्टोफर नोलन ने कहा, 'अगर आपको फिल्मों और उनके इतिहास में सच में दिलचस्पी है, तो एक बात जो साफतौर पर दिखती है, वह यह है कि सफल होने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। सबसे बड़ा रिस्क तो 'सेफ' खेलना है'। उन्होंने आगे कहा, 'मेनस्ट्रीम फिल्मों में यही तरीका लगातार काम नहीं करता है। दर्शक कुछ नया देखना चाहते हैं'।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्रिस्टोफर नोलन का खुलासा; 'द ओडिसी' में 'मेमेंटो' की तरह लिए हैं कई जोखिम, बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क' #Hollywood #Entertainment #National #ChristopherNolan #ChristopherNolanOnTheOdyssey #TheOdyssey #TheOdysseyReleaseDate #TheOdysseyMovie #MementoFilm #ChristopherNolanMovieMemento #SubahSamachar