प्रतिस्पर्धी दौर में सोच समझकर चुनें वैकल्पिक विषय : अमित

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए आवेदन जारी हैं। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में स्नातक स्तर पर वैकल्पिक विषय का चयन विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय होता है। विद्यार्थी पर्याप्त जानकारी के बिना, केवल मित्रों की सलाह, सामाजिक दबाव या अंकों की धारणा के आधार पर विषय चुन लेते हैं। जिसका प्रभाव उनकी पढ़ाई, कॅरिअर और आत्मविश्वास पर पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैकल्पिक विषय का चयन सोच-समझकर और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए। रुचि और योग्यता को प्राथमिकता देंकिसी भी विषय में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी की वास्तविक रुचि सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि विद्यार्थी केवल दूसरों के प्रभाव में आकर विषय चुनता है तो वह लंबे समय तक उस विषय में निरंतरता और उत्साह बनाए नहीं रख पाता। यदि किसी विद्यार्थी की रुचि साहित्य, लेखन और सामाजिक मुद्दों में है तो उसके लिए हिंदी, अंग्रेजी, पत्रकारिता या समाजशास्त्र जैसे विषय उपयुक्त हो सकते हैं। भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन करेंविषय चयन करते समय केवल वर्तमान नहीं बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। विद्यार्थियों को यह समझना चाहिए कि चुना गया विषय आगे किन क्षेत्रों में रोजगार, शोध या उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करता है। सबकी सीखने की क्षमता अलगअक्सर विद्यार्थी यह सुनकर विषय चुन लेते हैं कि कोई विषय बहुत आसान है या उसमें अच्छे अंक आ जाते हैं। यह सोच हमेशा सही नहीं होती। हर विद्यार्थी की क्षमता और सीखने की शैली अलग होती है। जो विषय एक विद्यार्थी के लिए आसान है। वही दूसरे के लिए कठिन हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रतिस्पर्धी दौर में सोच समझकर चुनें वैकल्पिक विषय : अमित #ChooseOptionalSubjectsWiselyInThisCompetitiveEra:Amit #SubahSamachar