Chitrakoot Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो की मौत और दो गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक बाइक क्षतिग्रस्त मिली। वहीं, दोनों छात्र का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसका सिर करीब 100 मीटर दूर पड़ा था और हाथ-पैर भी अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले। सूचना पर पहुंची मऊ थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chitrakoot Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो की मौत और दो गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #ChitrakootCrimeNews #ChitrakootRoadAccident #MauThanaArea #Jhansi-mirzapurHighway #StudentDeathNews #SubahSamachar