China: चीन बढ़ा रहा परमाणु शक्ति, सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया सीक्रेट इंफ्रास्ट्रक्चर; दुनिया में खलबली
अमेरिका ने कई बार यह दावा किया कि चीन ने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया है। हालांकि चीन ने इस तरह के दावों को नकारा और अमेरिका के आरोप को निराधार और सरासर झूठ बताया, लेकिन इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच ड्रैगन की सीक्रेट चाल का खुलासा हो गया है। चीन की नई चाल कासैटेलाइट तस्वीरों सेखुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। बीजिंग दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में पहाड़ों के अंदर गुप्त रूप से परमाणु हथियारों से जुड़ी सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है।द न्यूयॉर्क टाइम्सने रविवार को बताया कि2022 और 2026 के बीच ली गई उपग्रह तस्वीरों के भू-स्थानिक विश्लेषण से दक्षिण-पश्चिम चीन केसिचुआन प्रांत में गुप्त परमाणु हथियार सुविधाओं के महत्वपूर्ण विस्तार का पता चला है। घाटी में नए बने बंकर और दीवारें दिखी भू-स्थानिक खुफिया विशेषज्ञ रेनी बाबियारज़ द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि 2019 सेचीन केपरमाणु निर्माण में तेजी आई है, जो देश की रणनीतिक क्षमताओं में एक अहम मोड़ है।सिचुआन में जिटोंग नाम की एक साइट पर इमेज से घाटी में नए बने बंकर और दीवारें दिखती हैं। उस जगह पर एक नए बने कॉम्प्लेक्स में बड़ा पाइपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसके बारे में एनालिस्ट्स का कहना है कि यह उन सुविधाओं से मेल खाता है, जो खतरनाक मटीरियल को हैंडल करती हैं। विश्लेषण में बताए गए एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि बंकरों का इस्तेमाल शायद उच्च-विस्फोटक परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है। यह एक प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल केमिकल डेटोनेटर को रिफाइन करने के लिए किया जाता है, जो एक वॉरहेड में न्यूक्लियर मटीरियल को कंप्रेस करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:25 IST
China: चीन बढ़ा रहा परमाणु शक्ति, सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया सीक्रेट इंफ्रास्ट्रक्चर; दुनिया में खलबली #World #International #China #NuclearWeapons #SubahSamachar
