Iron Battery: लिथियम से 80 गुना सस्ती बैटरी? चीन की नई तकनीक से ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव
पिछले कुछ वर्षों से लिथियम-आयन बैटरियां इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की रीढ़ बनी हुई हैं। लेकिन उनकी लागत और सीमित जीवनकाल जैसी चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। इसी बीच, चीन के वैज्ञानिकों ने ऑल-आयरन फ्लो बैटरी तकनीक में बड़ी प्रगति की है>जो भविष्य में लिथियम बैटरियों का किफायती विकल्प बन सकती है। आयरन बैटरी इतनी खास क्यों मानी जा रही है नई तकनीक के अनुसार, आयरन-आधारित बैटरियां लिथियम बैटरियों की तुलना में काफी सस्ती हो सकती हैं। लोहे जैसे सस्ते और आसानी से उपलब्ध मटेरियल का इस्तेमालइन्हें बड़े स्तर पर उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ ही, इनमें पानी-आधारित इलेक्ट्रोलाइट का इस्तेमाल होता है, जो इन्हें ज्यादा सुरक्षित भी बनाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:50 IST
Iron Battery: लिथियम से 80 गुना सस्ती बैटरी? चीन की नई तकनीक से ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव #Automobiles #National #IronBattery #China #SubahSamachar
