Ujjain News: पानी के टैंकर में मिला सात साल के मासूम का शव, पिता ने पत्नी और एएसआई पर लगाया हत्या का आरोप
जिले के खाचरौद क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्चे का शव पानी के टैंकर में मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में मृतक बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी और एक एएसआई पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरौद की लंगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र के पुत्र ध्रुव (7) का शव संदिग्ध अवस्था में पानी की टंकी में मिला। घटना की जानकारी अस्पताल से मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में मृतक के पिता धर्मेंद्र ने एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे से शिकायत करते हुए पत्नी और एक पुलिसकर्मी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत पानी के टैंक में डूबने से होने की संभावना लग रही है। हालांकि बच्चे के पिता द्वारा शिकायत दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें:प्रेमी को दी भयानक मौत:पहले मिलने घर बुलाया फिर करंट लगाकर किया बेहोश,कुल्हाड़ी से पैर काटकर फेंका जंगल में जानकारी के अनुसार देवास निवासी एक महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने दो बच्चों के साथ खाचरौद आई थी। वह अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग होकर लंगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि जिस मकान में महिला रह रही थी, वह खाचरौद थाने में पदस्थ एएसआई प्रभुराम की गारंटी पर किराए पर लिया गया था। एएसआई प्रभुराम ने बताया कि महिला देवास में उनकी परिचित थी और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रहना चाहती थी, इसलिए उन्होंने मानवीय आधार पर उसकी मदद करते हुए मकान दिलवाया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 06:43 IST
Ujjain News: पानी के टैंकर में मिला सात साल के मासूम का शव, पिता ने पत्नी और एएसआई पर लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #Ambulance #DistrictHospital #Asi #Khachrod #Sdop #UjjainNews #Postmortem #CctvFootage #SuspiciousDeath #Murder #SubahSamachar
