Mandi News: नौनिहालों को 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स मुस्तैदसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान में 61,000 से अधिक नौनिहालों को पल्स पोलियो पिलाई की खुराक जाएगी। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान की सूक्ष्म तैयारियों का जायजा लेते हुए रणनीतिक खाका तैयार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के अनुमानित 61,604 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के 496 बच्चों को भी चिह्नित किया गया है ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिलेभर में 1103 पोलियो बूथ, 4416 कर्मियों की टीमें और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसमें 231 सुपरवाइजर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। 10 ट्रांजिट स्थल और 32 विशेष क्षेत्रों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि रविवार को कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य कर्मी अगले दिन सोमवार को घर-घर जाकर उसे दवा पिलाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पुलिस, परिवहन, पंचायती राज, लोक संपर्क और आयुष विभाग के आला अधिकारियों ने भाग लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नौनिहालों को 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की #ChildrenWillBeAdministeredThe'twoDropsOfLife'OnJune28. #SubahSamachar