Noida News: बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दम

फोटो ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने कासना गांव के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस का आयोजन किया। यह नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 दिवसीय संकल्प अभियान के छठे सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया। बच्चों के लिए खो-खो, रस्साकशी, नींबू-चम्मच दौड़, बिस्किट चैलेंज और गुब्बारों से जुड़े मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ. गौरव कुमार, डॉ. भास्वती बनर्जी, डॉ. राहुल कपूर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. श्रुति कंवर, डॉ. समर रकशीन, ललिता मेहरा, कृति मिश्रा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दम #ChildrenShowcasedTheirProwessInTheKho-khoCompetition. #SubahSamachar